BreakingNewsUP INFACT

Uttar Pradesh: यूपी के एटा में स्विफ्ट कार ने 3 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोगों को रौंदा, टक्कर मारकर पलट दी पुलिस की जीप

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। स्विफ्ट कार कार सवार ने तीन पुलिसकर्मियों समेत करीब आठ लोगों को रौंदते हुए चला गया। इससे कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्विफ्ट कार के सामने जो भी व्यक्ति आया ड्राइवर उसको रौंदते हुए चला गया। तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले बाइक पर सवार एक किशोरी सहित तीन लोगों को रौंदा।

पुलिस की जीप समेत तीन गाड़ियों को खाई में पलटा

जब पुलिस ने थाने पर बैरिकेटिंग लगाकर स्विफ्ट कार को रुकवाने का प्रयास किया तो बैरिकेटिंग तोडते हुए ड्राइवर प्रतीक भागने लगा। जब पुलिस की जीप ने कार का पीछा किया तो उसने पुलिस की जीप को टक्कर मार कर खाई में पलटा दी। पुलिस की जीप पटलने के बाद कार सवार कैंटर और वैगनार कार को भी टक्कर मार दी। कुल ड्राइवर ने कुल मिलाकर तीन गाड़ियों को खाई में पलटा दी। ड्राइवर के खौफ को देखकर लोग सन्न रह गए। मामला रिजोर थाना क्षेत्र के बाकलपुर का है।

.खबर अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button