Bihar INFACTNews

Bihar: भोजपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की गोली मारकर हत्या, आंख में लगी गोली से हुई मौत

भोजपुर। भोजपुर जिला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गिधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में अवैध संबंध के शक में 24 वर्षीय युवक रवि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि रवि कुमार अपने घर से बाइक पर किसी काम से निकला था, तभी रास्ते में रिश्ते में चाचा लगने वाले सरोज कुमार और कुछ अन्य नामजद लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान रवि कुमार की आंख में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

अवैध संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आई

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि सरोज कुमार को अपनी पत्नी और रवि कुमार के बीच अवैध संबंध का शक था, इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले मोबाइल मैसेज को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। उस समय सरोज कुमार ने रवि को गोली मारने की धमकी दी थी और अब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गिधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।वारदात के बाद पूरे ज्ञानपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और एहतियात के तौर पर पुलिस वहां कैंप कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button