Jharkhand INFACTNews

Jharkhand:एनटीटीएफ गोलमुरी के 10 प्रशिक्षुओं का मारुति सुजुकी में चयन, 5 लाख वार्षिक पैकेज पर गुरुग्राम में मिलेगी नौकरी

जमशेदपुर। एनटीटीएफ आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड का परिचय दिया है। संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है।चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 5.0 लाख रुपये प्रति वर्ष के आकर्षक पैकेज पर गुरुग्राम, हरियाणा में नियुक्ति दी जाएगी। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाती है बल्कि संस्थान की व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रणाली की गुणवत्ता को भी साबित करती है, जो प्रशिक्षुओं को उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करती है।

कठोर चयन प्रक्रिया के बाद हुआ चयन

कंपनी द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया और तकनीकी साक्षात्कार के विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों में करण प्रमाणिक, देवाशीष मुखी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, हिमांशु शेखर गोपे, सारिम मोहम्मद, हिमांशु रंजन, करण महतो, मोहम्मद इरफान सादिक और आयुष कुमार सोलंकी शामिल हैं।

संस्थान प्रबंधन ने जताई खुशी

इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधन प्रशासन अधिकारी वरुण कुमार, प्राचार्य एवं प्लेसमेंट अधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने चयनित प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।इस सफलता के बाद पूरे संस्थान परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button