Bihar INFACTNews

Bihar: बेगूसराय में सीएम के हेलिपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर के उतरने से ठीक पहले हेलिपैड पर एक बैल घुस आया. समृद्धि यात्रा के तहत सीएम के पहुंचने से पहले यह बैल अचानक सुरक्षा घेरे में आ गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दौड़ा दिया.

कुछ देर तक हेलिपैड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा

स्थिति ऐसी हो गई कि एक पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया. कुछ देर तक हेलिपैड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बाद में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बैल को बाहर खदेड़ा तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन है. इस दौरान वे बेगूसराय और शेखपुरा में करीब 630 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. हालांकि  सीएम के आने से पहले हेलिपैड पर बैल की एंट्री ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए और लोगों को एक अनोखा नजारा भी देखने को मिल गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button