Bihar INFACTNews

Bihar: निशांत कुमार पहुंचे अपने पैतृक गांव कल्याणबीघा, मां-दादा की प्रतिमा पर किया नमन

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार जदयू में शामिल होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले देवी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद स्मृति वाटिका पहुंचकर अपनी मां, दादा और दादी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जदयू समर्थकों और ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

इस मौके पर रोहेल रंजन, चेतन आनंद सहित सैकड़ों की संख्या में जनता दल यूनाइटेड के समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे। निशांत कुमार के गांव पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ग्रामीण महिलाओं से लिया आशीर्वाद

गांव में मौजूद ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात कर निशांत कुमार ने उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोग हमारा साथ दें, हमें पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करना है।

समर्थकों ने लगाए नारे

निशांत कुमार के गांव पहुंचने पर समर्थकों ने “निशांत कुमार जिंदाबाद” और “निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनें” जैसे नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button