Bihar INFACTNews

Bihar: बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा अब देश के सामने उजागर हो चुका है: तेजस्वी यादव

पटना : शराब नीति मामले में राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी करने के बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है.

साजिश के तहत फंसाया गया

रिहाई को लेकर तेजस्वी ने साफ कहा “उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया. राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए झूठे मुकदमे गढ़े गए. संस्थाओं का दुरुपयोग कर चुनावी फायदा लेने की कोशिश की गई.” उन्होंने कहा कि जिस कथित शराब घोटाले को लेकर हंगामा मचाया गया उसी मामले में कोर्ट से राहत मिल चुकी है. ऐसे में सवाल उठता है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई किस आधार पर की गई? केजरीवाल ने यहां तक कहा कि जांच अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए.

विपक्षी नेताओं को टारगेट

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि ED और CBI जैसी एजेंसियां केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं और विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा “बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा अब देश के सामने उजागर हो चुका है.” इतना ही नहीं, उन्होंने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग कर दी. उनका कहना है कि अगर झूठे मुकदमों की वजह से चुनाव प्रभावित हुए तो जनता को दोबारा सही मुद्दों पर फैसला करने का मौका मिलना चाहिए.

राजनीतिक रंजिश का शिकार

इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी नेताओं का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ वही नहीं बल्कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव जैसे नेता भी राजनीतिक रंजिश का शिकार होते रहे हैं. आईआरसीटीसी और लैंड फॉर जॉब जैसे मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि कई बार जांच के बाद भी जबरन केस दोबारा खोले गए. तेजस्वी ने कहा “हम हर मंच पर लड़ रहे हैं और हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, सच की जीत होगी” वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने साफ किया कि गठबंधन के सहयोगियों से बातचीत जारी है और चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button