Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: विजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, SIT ने 4 आरोपियों को दबोचा

सरायकेला/चांडिल।सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हारूडीह गांव में हुए बहुचर्चित विजय तिर्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

24 दिसंबर की घटना और पुलिसिया कार्रवाई

बीते 24 दिसंबर 2025 को हारूडीह गांव में विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन, मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर चांडिल थाना में कांड संख्या-199/25 दर्ज की गई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें शाहिद खान उर्फ शहजादा,विवेक कुमार मन्ना उर्फ विक्की,राहुल राय और मनीष कुमार ठाकुर है।उल्लेखनीय है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

SIT टीम में शामिल जांबाज अधिकारी

इस सफल उद्भेदन में चांडिल और आसपास के थानों की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छापेमारी दल में डिलशन बिरुआ (थाना प्रभारी, चांडिल),सोनू कुमार(थाना प्रभारी, चौका),संतन तिवारी (थाना प्रभारी, नीमडीह),धिरंजन कुमार (कपाली ओपी प्रभारी),एएसआई रंजन कुमार सिंह, कमल यादव, एसआई अमित कुमार, विजयजीत कापड़ी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

जल्द होगा विस्तृत खुलासा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के दौरान हत्याकांड के पीछे के सटीक कारणों और अन्य फरार अभियुक्तों के ठिकानों का पता चलेगा। एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें अभी भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button