MP INFACTNews

एक भिखारी के पास 3 मकान,2 ऑटो, एक कार, बाप रे इतना अमीर!… इस बात ने तो पूरे इंदौर को चौंका दिया

Indore News: इंदौर के भिखारी मुक्त होने की बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन हाल ही में एक ऐसा भिखारी सामने आया, जिसकी अकूतसंपत्ति ने पूरे शहर को चौंका दिया. नाम के लिए तो वह भिकारी है, लेकिन उसके पास मकान, गाड़ी, ड्राइवर, ऑटो सबकुछ है. पकड़े गए भिखारी मांगीलाल की संपत्ति का अंदाज इस बात से भी लगा सकते हैं कि वह इंदौर के सर्राफा व्यापारियों को दिन और सप्ताह के हिसाब से ब्याज पर पैसे देता था. इसके पकड़े जाने की भी कहानी बड़ी दिलचस्प है.

दरअसल इंदौर को ‘भिक्षुक मुक्त शहर’ बनाने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा अभियान चला रखा है. इसी बीच सराफा बाजार में एक भिखारी की कई बार शिकायत मिल रही थी, जो विकलांग है और पटिए पर चलकर भीख मांगता है. जब टीम ने उसे रेस्क्यू किया और उसके सामान व खातों की जांच की तो अधिकारियों के होश उड़ गए. जांच में पता चला कि वह और उसका परिवार मिलकर भीख मांगते थे. शहर में ही भगत सिंह नगर में उसका बड़ा तीन मंजिला मकान है, जबकि शिवनगर में ही एक और बड़ा मकान भी है.

मकान, ऑटो, कार और ये बात तो चौंका देगी
इसके बावजूद रेड क्रॉस सोसाइटी में विकलांगता के तहत मिलने वाला 10 बाई 20 का मकान भी उसके पास है. केवल भीख और मकान किराए से ही उसने इतना पैसा इकट्ठा कर लिया था कि सराफा के कई व्यापारियों को भी वह सप्ताह और दिन के हिसाब से ब्याज पर पैसे देता था. ‌इसके अलावा मांगीलाल के पास दो ऑटो भी हैं, जिसे उसने किराए पर दे रखा है. मांगीलाल के पास एक कार भी है, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है उस कार को चलाने के लिए एक ड्राइवर भी था, जिसे वह 12 हजार सैलरी देता था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button