BollywoodEntertainmentNews

‘पुष्पा 2’के प्रमोशनल इवेंट में Allu Arjun को देख फूट-फूटकर रोने लगी जापानी फैन, एक्टर भी रह गए हैरान,

Allu Arjun in Japan: अल्लू अर्जुन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रचार के लिए जापान पहुंच चुके हैं। यहां एक महिला जापानी फैन उन्हें देख रोने लगती है।
अल्लू अर्जुन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रचार के लिए जापान पहुंच चुके हैं। यहां उनकी फिल्म 16 जनवरी 2026 को ही रिलीज हुई है। वो फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना के साथ इस समय टोक्यो में प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच, एक प्रमोशनल इवेंट से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक जापानी फैन उन्हें देख अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाती।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने भारत में तबाही मचाने के बाद अब जापान पर अपना जादू चला दिया है। हाल ही में फिल्म वहां रिलीज हुई है और टीम इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

अल्लू अर्जुन को देख रोने लगी महिला जापानी फैन

एक इंफ्लूएंसर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो टोक्यो में हुए ‘पुष्पा 2’ के एक प्रमोशनल इवेंट का है। यहां तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने फैंस से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने ना केवल अपने चाहनेवालों से मुलाकात की, बल्कि उनके साथ फोटोज भी खिंचवाई हैं। हालांकि, एक वीडियो खासतौर पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अल्लू अर्जुन अपने फैंस को देख उन्हें ग्रीट करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान, एक महिला जापानी फैन भावुक हो जाती है। एक्टर उसे देख आगे बढ़ते हैं और उससे हाथ मिलाने लगते हैं लेकिन वो महिला लगातार रोए जा रही थी। वो अल्लू अर्जुन को देख काफी भावुक हो गई थी और फूट-फूटकर रोने लगी जबकि उसके दोस्त उसे संभालने की कोशिश करते नजर आए।

परिवार के साथ जापान के मंदिर गए अल्लू अर्जुन
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने जापान ट्रिप से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों अरहा और अयान के साथ टोक्यो के सेंसोजी मंदिर का दौरा दिया था। इसकी झलक खुद एक्टर ने दिखाई है जो काफी वायरल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button