Jharkhand INFACTNews

Jharkhand:सदर अस्पताल में कल से शुरू होगा ‘फैब्रिकेटेड वार्ड’, सिविल सर्जन ने डॉक्टरों के साथ की अहम बैठक

जमशेदपुर: खासमहल स्थित सदर अस्पताल में मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में नवनिर्मित फैब्रिकेटेड अस्पताल (वार्ड) को शुरू करने के मुद्दे पर डॉक्टरों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

शुक्रवार से शिफ्ट होंगे मरीज

बैठक के बाद जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि आगामी शुक्रवार (कल) से सदर अस्पताल के मुख्य भवन में भर्ती होने वाले बड़ी उम्र (वयस्क) के मरीजों को नए फैब्रिकेटेड वार्ड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस नए वार्ड के शुरू होने से अस्पताल के मुख्य वार्डों में बेड की कमी की समस्या दूर होगी।

अलग से तैनात होंगे डॉक्टर और स्टाफ

नए वार्ड के सुचारू संचालन के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। डॉ. पाल ने बताया फैब्रिकेटेड वार्ड के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की अलग से तैनाती की गई है।कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर लिया गया है ताकि मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सेवा मिल सके। वार्ड में ऑक्सीजन और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

सुविधाओं में होगा गुणात्मक सुधार

सदर अस्पताल में अक्सर बेड फुल रहने की शिकायतें आती रहती हैं। फैब्रिकेटेड वार्ड के शुरू होने से न केवल अस्पताल की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि संक्रमण के खतरे को कम करने और मरीजों के बेहतर प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। सिविल सर्जन ने बैठक में मौजूद डॉक्टरों को निर्देश दिया कि शिफ्टिंग के दौरान मरीजों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button