BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के उलीडीह में बड़ी चोरी, 12 से 13 लाख के जेवर और 20 हजार नकद गायब

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के चूना शाह कॉलोनी में चोरों ने  नौशाद हुसैन के  बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए सोने के आभूषणों की कीमत करीब 12 से 13 लाख रुपये है, जबकि 18 से 20 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। घटना सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में दाखिल होने की बात सामने आई है।

खरीदारी के लिए गई थीं महिला, घर में लगा था ताला

पीड़िता जीनत के अनुसार, घटना के समय वह अपनी बेटी के साथ नकाब और खरीदारी देखने के लिए ओल्ड पुरुलिया रोड गई हुई थीं। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पास में ही उनकी सास रहती हैं, लेकिन घटना के समय वह नमाज पढ़ रही थीं।बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में शाम करीब चार बजे या उससे कुछ पहले एक संदिग्ध व्यक्ति घर में दाखिल होता दिखाई दिया है। जीनत जब देर रात अपनी बेटी के साथ घर लौटीं तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दो अलमारियों से जेवरात और नकदी गायब हैं। हालांकि, घर में रखा एक मोबाइल फोन चोर वहीं छोड़ गया।

मां-बेटी के लाखों के जेवरात चोरी

जीनत ने बताया कि उनकी अलमारी से करीब 7 से 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें गले का हार, झुमके, कान के अन्य गहने, मांग टीका, अंगूठी और चेन-लॉकेट शामिल हैं।इसके अलावा उनकी बेटी के करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात भी चोरी हो गए। इनमें हार, झुमके, अंगूठी और कान के आभूषण शामिल हैं। चोर घर में रखे 18 से 20 हजार रुपये नकद भी ले गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी गए जेवरात बरामद करने और घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button