Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: झाड़ग्राम के पास भीषण सड़क हादसे में जमशेदपुर के कारोबारी मनीष अग्रवाल की मौत, तीन घायल

जमशेदपुर। कोलकाता से काम खत्म कर जमशेदपुर लौट रहे बीएस इंटरप्राइजेज से जुड़े चार लोगों की कार झाड़ग्राम के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। गुरुवार देर रात करीब 1:45 बजे हुई इस दुर्घटना में 42 वर्षीय मनीष अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बासु (42) की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है।

कोलकाता से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चारों लोग टाटा ऐरिस कार से कोलकाता से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान झाड़ग्राम के आसपास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी चारों लोग इसकी चपेट में आ गए।

मनीष अग्रवाल की मौके पर मौत, तीन घायल

दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण 42 वर्षीय मनीष अग्रवाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बासु की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज टीएमएच में जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button