BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: सड़क हादसे में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर कमर्शियल क्लर्क कृष्णा कुमार सिंह की मौत, जमशेदपुर के कदमा के रहने वाले थे मृतक

चाईबासा: सड़क दुर्घटना में रेलवे कर्मी कृष्णा कुमार सिंह (46) की मौत हो गई। वह जमशेदपुर के कदमा निवासी थे और चक्रधरपुर रेल मंडल में सीनियर कमर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से हैदराबाद के चंदानगर के रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह वर्तमान में जमशेदपुर में रह रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम वह स्कूटी से जमशेदपुर जाने के लिए चाईबासा आ रहे थे। इसी दौरान शारदा गांव के पास अचानक स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद देर रात उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे।

रेलवे कर्मियों में शोक

कृष्णा कुमार सिंह की मौत की खबर से रेलवे कर्मचारियों और उनके परिचितों में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने उनके निधन पर दुख जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button