Jharkhand: छठ महापर्व को लेकर हुसैनाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, मुख्य बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग

हुसैनाबाद: छठ महापर्व को लेकर हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। छठ पूजा की खरीदारी के लिए मुख्य बाजार में उमड़ रही भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन ने जेपी चौक, थाना गेट, मदरसा मार्केट सहित अन्य स्थानों पर वाहनों को मुख्य बाजार में प्रवेश करने से रोकने की व्यवस्था की है।पुलिस की ओर से वाहन चालकों को बाजार के बाहर ही अपने वाहन रखने का निर्देश दिया जा रहा है, ताकि बाजार में भीड़ और जाम की स्थिति नियंत्रित रहे।
ठेला दुकानदारों को सड़क किनारे दुकान लगाने का निर्देश
छठ पूजा की खरीदारी को लेकर मुख्य बाजार में इन दिनों काफी भीड़ उमड़ रही है। इसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने ठेला दुकानदारों को भी सड़क के बीच में दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी है।दुकानदारों से फेवर ब्लॉक पर सड़क किनारे ठेला लगाने को कहा गया है, ताकि सड़क पर वाहनों और पैदल चलने वालों के आवागमन में परेशानी न हो।
श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने की पहल
प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। बैरिकेडिंग और ठेला दुकानदारों के लिए तय व्यवस्था के जरिए मुख्य बाजार में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।



