Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के आजादनगर में देर रात फायरिंग में दो युवक घायल, टीएमएच में भर्ती

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के समीप शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10 से 20 युवकों के पहुंचने से शुरू हुआ विवाद

घटना के संबंध में मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर अचानक 10 से 20 युवक पहुंचे थे। सभी उनके भाई को खोज रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर सद्दाम कपाली से मौके पर पहुंचे।सद्दाम के अनुसार, उन्हें देखते ही युवक वहां से भागने लगे। आरोप है कि उनका पीछा किए जाने के दौरान चना वसीम और उसके साथ मौजूद तीन से चार युवकों ने मस्जिद के पास गोलियां चला दीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके भतीजे पर पिस्टल तान दी थी।

साकिब नूर और परवेज को लगी गोली

सद्दाम के मुताबिक, इसी दौरान साकिब नूर को गोली लग गई। वहीं, उसे बचाने के लिए आगे आए परवेज भी गोलीबारी की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

चना वसीम पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मोहम्मद सद्दाम ने चना वसीम पर पूर्व में आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने और हाल ही में जेल से रिहा होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोलीबारी के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button