Jharkhand INFACTNews

Jharkhand:त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड में जमशेदपुर पुलिस, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बाइक से किया सुरक्षा निरीक्षण

जमशेदपुर: आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारीब खुद सड़क पर उतरे और शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग करते नजर आए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि धनतेरस, दीपावली और छठ को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त सड़कों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

शहरवासियों और व्यापारियों से की अपील

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने शहरवासियों और व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के घरों से निकलने और बाजारों में खरीदारी करने की अपील की।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button