BreakingNewsUP INFACT

Uttar Pradesh: नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ ने निकाली ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, हजारों समर्थकों के साथ 1.5 किमी पैदल चले दिग्गज

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ निकाली। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू हुई करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए। रास्ते में बनाए गए 18 स्वागत स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नेताओं का स्वागत किया।

विशाल जनसभा को किया संबोधित

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह सर्किट हाउस गए और इसके बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अभिजात मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर तथा अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन

जनसभा के बाद नितिन नवीन ने पदयात्रा को रवाना किया। यात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। मार्ग में जिला परिषद गेट, टाटा मोटर्स, गोलघर कचहरी, जलकल, केशव मार्केट, ड्रेसलैंड, गांधी आश्रम, बाटा हाउस, वीनस स्टोर, बलदेव प्लाजा, मारवाड़ी होटल, गणेश चौक और शेर-ए-पंजाब समेत विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।पदयात्रा के अंतिम पड़ाव पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

पदयात्रा के बाद कोर कमेटी की बैठक

क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार, पदयात्रा के बाद एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों और पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।गुरुवार को नितिन नवीन गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद एनेक्सी भवन में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button