Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: स्काउट्स एवं गाइड्स के 75 वर्ष पूरे होने पर निकलेगी बाइक रैली, चक्रधरपुर मंडल के सदस्य भी होंगे शामिल

चक्रधरपुर: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 4 नवंबर को विशेष बाइक रैली निकाली जाएगी। हरियाणा के पलवल स्थित नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स, गडपुरी से शुरू होकर यह रैली नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय तक पहुंचेगी। इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सदस्य भी भाग ले रहे हैं।

नशामुक्त भारत का संदेश देगी रैली

‘वन मूवमेंट, वन फैमिली, ए बेटर टुमॉरो’ यानी ‘एक आंदोलन, एक परिवार, एक बेहतर कल’ की थीम पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

चक्रधरपुर मंडल के प्रतिनिधि को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल के प्रतिनिधि संदीप शर्मा, रोवर स्काउट लीडर (आरएसएल), ब्रिसा ओपन ग्रुप/डीपीएस को चक्रधरपुर जिला के जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) मुरारी लाल पाठक और जिला सचिव वीवीआर मूर्ति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में चक्रधरपुर मंडल की सहभागिता को दक्षिण पूर्व रेलवे और जिला संघ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया है। आयोजन के जरिए युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button