BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जामताड़ा में अवैध बालू उठाव पर कार्रवाई, गोपालपुर घाट से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

जामताड़ा। अवैध बालू उठाव के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को गोपालपुर स्थित अजय नदी घाट से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत चौधरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर पर करीब 40 सीएफटी बालू लदा हुआ था। जब्त वाहन को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जामताड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छोड़कर भागने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम गोपालपुर स्थित अजय नदी घाट पर अवैध बालू उठाव की सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान बालू लदा ट्रैक्टर मिला। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान चालक बालू गिराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

उपायुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई

बताया गया कि यह कार्रवाई उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर की गई। जब्त ट्रैक्टर को कानूनी कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बालू उठाव करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। विभाग की ओर से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button