Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वॉक-ए-थॉन, विधायक सरयू राय ने दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर: झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वॉक-ए-थॉन का आयोजन किया गया। पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने हरी झंडी दिखाकर वॉक-ए-थॉन को रवाना किया।

वन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्राएं हुईं शामिल

वॉक-ए-थॉन में जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी, एएफओ भीमत कुमार समेत वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

वॉक-ए-थॉन के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश और पौधरोपण की अपील वाले कटआउट लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके माध्यम से आम लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।

पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना उद्देश्य

आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित करना था। वॉक-ए-थॉन के माध्यम से वन विभाग ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में जनभागीदारी का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button