Bihar INFACTNews

Bihar: बख्तियारपुर में पार्ट्स दुकान में भीषण आग से घर के अंदर मौजूद महिला समेत 3 की मौत, छह माह की बच्ची भी शामिल

बख्तियारपुर (पटना): बख्तियारपुर के पुरानी बाईपास क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहरी हिस्से में स्थित पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दुकानदार और बेटे ने बाहर निकलकर मचाया शोर

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद दुकानदार पंकज साव और उनके बेटे प्रतीक किसी तरह बाहर निकल आए। दोनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

पुलिस और दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक प्रयास कर आग पर काबू पाया।आग बुझने के बाद राहत एवं बचाव टीम ने घर के अंदर फंसे लोगों की तलाश शुरू की।

घर के अंदर मिलीं दो महिलाएं और छह माह की बच्ची

तलाशी अभियान के दौरान घर के अंदर से दो महिलाओं और छह माह की बच्ची को बाहर निकाला गया। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में महिला, सास और पड़ोस की बच्ची

मृतकों की पहचान रीमा देवी (45), गीता देवी और छह माह की अशोक सुंदरी के रूप में बताई गई है।रीमा देवी (45) — पंकज कुमार की पत्नी,गीता देवी — पंकज कुमार की सास और अशोक सुंदरी (6 माह) — हिसुआ, नवादा निवासी शिवम साह की पुत्री और पड़ोस की नतिनी बताई गई।

पुलिस ने शुरू की आग लगने के कारणों की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत पुलिस के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button