
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा के बाद नितिन नवीन तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन पहुंचेंगे, जहां वह समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ संवाद करेंगे।इसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। देर शाम भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे। वहीं, गुरुवार को नितिन नवीन बाबा गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद तारामंडल में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
पूर्व पदाधिकारियों के साथ भी करेंगे बैठक
गुरुवार को होने वाली बैठक में पिछले तीन कार्यकालों के प्रदेश और क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों के अलावा पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में संगठन से जुड़े पुराने अनुभवों और पार्टी के कामकाज पर चर्चा होने की संभावना है।
त्योहारों को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। दीपोत्सव, दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली को देखते हुए शासन से लेकर थाना स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।सरकार की ओर से त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।



