Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: वोट चोरी के आरोपों पर अभिमन्यु सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला, सांसदों-विधायकों से मांगा इस्तीफा

जमशेदपुर: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में उठाए गए वोट चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विपक्ष को लगता है कि चुनावों में वोट चोरी के जरिए जीत हासिल की जा रही है, तो उसके सांसद और विधायक पहले अपने पदों से इस्तीफा क्यों नहीं देते? जारी प्रेस विज्ञप्ति में चौहान ने कहा कि विपक्ष को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय पहले अपने जनप्रतिनिधियों के सामने जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के अनुसार चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है, तो उसके सांसदों और विधायकों को अपनी कुर्सी छोड़कर इस आरोप के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए।

जीत पर लोकतंत्र सही, हार पर वोट चोरी का आरोप: चौहान

अभिमन्यु सिंह चौहान ने विपक्ष के रुख को दोहरा बताते हुए कहा कि कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार बनने पर चुनावी प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन चुनाव में हार मिलने पर ईवीएम और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए जाते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी चुनावी हार को स्वीकार करने के बजाय वोट चोरी का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक, लोकतंत्र के प्रति किसी भी राजनीतिक दल का रुख चुनावी नतीजों के आधार पर नहीं बदलना चाहिए।

जनता चुनाव में देगी जवाब

चौहान ने कहा कि राजनीतिक दलों को विकास और जनहित के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जनता विपक्ष के आरोपों और राजनीतिक रणनीति को समझ रही है तथा आने वाले चुनावों में अपने मताधिकार के जरिए जवाब देगी।उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए और चुनावी नतीजों को स्वीकार करना सीखना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button