Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित चितलो फार्म में संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि और पशुपालन से जुड़ी विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौशाला और पशुपालन इकाइयों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गौशाला के साथ बकरी, सुअर और कुक्कुट पालन इकाइयों की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मियों को उत्पादन बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रोत्साहित

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कृषक पाठशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को कृषि और पशुपालन के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने, फलदार पौधों की उचित देखभाल करने, फसल विविधीकरण अपनाने और उपलब्ध कृषि भूमि का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि और पशुपालन गतिविधियों को बेहतर बनाकर ग्रामीणों की आजीविका के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button