Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर झारखंड से 1 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य, 17 दिसंबर को रांची में जुटेंगे 1 लाख गौभक्त

जमशेदपुर:लौहनगरी जमशेदपुर में रविवार को “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संतों और अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि देश भर में गौ रक्षा, गौ सेवा और गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से 36 प्रमुख मांगों को लेकर संतों के मार्गदर्शन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत अकेले झारखंड राज्य से 1 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

17 दिसंबर को रांची में महाजुटान; मुख्य सचिव को सौंपा जाएगा ज्ञापन

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान के प्रसिद्ध आध्यात्मिक पीठ श्री पंचखण्ड पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने अभियान की रूपरेखा साझा की। अभियान के मुख्य पड़ाव के रूप में 17 दिसंबर 2026 को रांची में लगभग 1 लाख गौभक्तों का विशाल महाजुटान होगा।इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड भर से जुटाए गए 1 करोड़ हस्ताक्षरों के ज्ञापन को देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम झारखंड के मुख्य सचिव को सौंपा जाएगा। इसमें गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।

देश भर में अब तक 21 करोड़ हस्ताक्षर; 15 नवंबर से निकलेगी ‘गौ रक्षा यात्रा’

स्वामी सोमेंद्र महाराज ने जानकारी दी कि यह अभियान पूरे देश में अभूतपूर्व गति पकड़ चुका है। इससे पूर्व 27 अप्रैल और 27 जुलाई को चलाए गए दो चरणों के तहत देश भर से करीब 21 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराए जा चुके हैं। राज्य के सभी जिलों में गौभक्तों की बैठकें आयोजित कर आम लोगों को इस मुहीम से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक पूरे झारखंड में 21 दिनों की भव्य ‘गौ रक्षा यात्रा’ निकाली जाएगी।

जमशेदपुर संभाग के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

जमशेदपुर में आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में अभियान से जुड़े कई प्रमुख चेहरे और गौभक्त उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से जमशेदपुर संभाग प्रभारी सुमित खंडेलवाल और जमशेदपुर प्रभारी विनय शर्मा समेत शहर के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में सनातन धर्मावलंबियों और आम जनता से इस पवित्र अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button