BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: अपराध नियंत्रण की समीक्षा करने जमशेदपुर पहुंची डीजीपी तदाशा मिश्रा, जमशेदपुर और सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक

जमशेदपुर: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा करने झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं, उनके अनुसंधान और आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति पर चर्चा की गई।

दोनों जिलों में अपराध की स्थिति की समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मामलों के अनुसंधान, आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की ओर से उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की।इस दौरान संवेदनशील इलाकों और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

लंबित मामलों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर

बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। डीजीपी ने अपराध की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों के साथ आगे की कार्रवाई पर चर्चा की।

आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश

डीजीपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।बैठक में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। हाल के आपराधिक घटनाक्रम के बीच डीजीपी का यह दौरा दोनों जिलों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button