Jharkhand: जेएसएससी -सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितता में सीआईडी ने तीन अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

रांची: झारखंड की चर्चित जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच कर रही झारखंड सीआईडी ने तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी के मुताबिक, इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अनुचित लाभ प्राप्त किया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में कार्रवाई

अपराध अनुसंधान विभाग , झारखंड रांची की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित सीआईडी थाना कांड संख्या-01/2025 की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई है।सीआईडी ने तीनों को अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया है। विभाग का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर तीनों अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कोडरमा और गिरिडीह के रहने वाले हैं तीनों अभ्यर्थी

गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों की पहचान अजय कुमार, पिता सीताराम प्रसाद, निवासी खास, पोस्ट नंदुडीह, थाना सतगावां, जिला कोडरमा ,संजय कुमार, पिता मनोज साव, निवासी पिहरा, थाना गांवा, जिला गिरिडीह और रामाकृष्णा कुमार सिंह, पिता अजय कुमार सिंह, निवासी कटरियाटाड़, थाना धनवार, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है। सीआईडी के अनुसार, तीनों ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित लाभ प्राप्त किया था।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों

सीआईडी ने गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में जांच अभी जारी है। जांच एजेंसी परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल संभावित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से जुड़ा यह मामला पहले से जांच के दायरे में है और सीआईडी की ओर से की गई ताजा गिरफ्तारी को इसी जांच की अगली कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Exit mobile version