आदित्यपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आदित्यपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष पहल की है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा दोमुहानी स्थित स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट पर किसी भी आकस्मिक घटना या डूबने की स्थिति में तत्काल बचाव एवं राहत कार्य के लिए विशेष गोताखोर टीम का गठन किया गया है।
छठ घाट पर तैनात रहेंगे गोताखोर
गठित टीम के सदस्य छठ पर्व के दौरान नदी में लगातार निगरानी रखेंगे। किसी श्रद्धालु के डूबने या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलने पर गोताखोर तत्काल नदी में उतरकर बचाव कार्य करेंगे। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य छठ घाट पर आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
गोताखोर टीम के सदस्यों के मोबाइल नंबर
आपात स्थिति में श्रद्धालु और उनके परिजन नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- परशुराम पंडित: 9955132469
- वीर बहादुर: 9199171522
- किशन: 6205657957
- विमलेश: 7903487293
- गोलू: 9905999506
- राजीव: 9608904424
- मोहित: 7033677752
- आयुष: 9279240070
सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान और अर्घ्य देने की अपील
पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि नदी में स्नान और अर्घ्य देने के दौरान निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में ही रहें। किसी भी आपात स्थिति में गोताखोर टीम से तत्काल संपर्क करें। पुलिस ने इस व्यवस्था के जरिए छठ घाट पर सुरक्षा और बचाव कार्य को प्रभावी बनाने की तैयारी की है।
