Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: पूर्व मंत्री विमला प्रधान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 21 जवानों ने दी अंतिम सलामी

सिमडेगा: झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का रविवार को सिमडेगा के बगडांड गांव स्थित पालामाड़ा नदी तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सिमडेगा पुलिस की ओर से पूर्व मंत्री को अंतिम सलामी दी गई। पुलिस कमांडर सहित 21 जवानों ने पांच राउंड फायरिंग कर उन्हें राजकीय सम्मान दिया।राजकीय सम्मान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व मंत्री विमला प्रधान का अंतिम संस्कार सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। उनके बड़े पुत्र मनीष मणिकांत प्रधान ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जवान तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार रात हुआ था निधन

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार रात रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद शनिवार को राज्य सरकार ने पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्देश जारी किया था।सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कीं। रविवार को बगडांड गांव स्थित पालामाड़ा नदी तट पर पूरे सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।

पुलिस ने दी अंतिम सलामी

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का पार्थिव शरीर जब पालामाड़ा नदी तट पर पहुंचा, तो सिमडेगा पुलिस ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान पुलिस कमांडर के नेतृत्व में 21 जवानों ने पांच राउंड फायरिंग कर राजकीय सम्मान प्रदान किया।अंतिम सलामी और राजकीय सम्मान की प्रक्रिया के बाद परिजनों ने सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया।

आवास पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इससे पहले पूर्व मंत्री विमला प्रधान का पार्थिव शरीर सिमडेगा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, सदर सीओ इम्तियाज अहमद और नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान लोगों ने दिवंगत पूर्व मंत्री की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button