Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: ओरमांझी तिहरे हत्याकांड में 11 आरोपी दोषी करार, 17 सितंबर को सजा का ऐलान

रांची: राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के चर्चित तिहरे हत्याकांड में अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों में एक महिला भी शामिल है। अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने मामले में सजा सुनाने के लिए 17 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।यह सनसनीखेज मामला ओरमांझी थाना क्षेत्र के गुंजा देवन जारा गांव का है। जमीन और फसल से जुड़े विवाद के बाद हुई रंजिश में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।

मकई की फसल चरने से शुरू हुआ था विवाद

मामला 31 अगस्त 2023 का है। बताया गया कि एक सुअर ने खेत में लगी मकई की फसल को नुकसान पहुंचा दिया था। इसी बात को लेकर मृतक झामेश्वर बेदिया और आरोपी पक्ष के बीच विवाद हुआ।विवाद के दौरान झामेश्वर बेदिया ने आरोपी पक्ष के एक सदस्य की पिटाई कर दी थी। इसके बाद मामूली विवाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश में बदल गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, इसी रंजिश के बाद झामेश्वर बेदिया और उनके परिवार पर हमला किया गया।

घर में घुसकर कुदाल और चापड़ से किया हमला

घटना के दिन करीब 11 बजे दिन में आरोपियों द्वारा झामेश्वर बेदिया के घर पर हमला किए जाने की बात सामने आई थी। उस समय घर में झामेश्वर बेदिया, उनकी दोनों पत्नियां सरिता देवी और संजू देवी तथा उनका भतीजा मौजूद था।आरोप है कि हमलावरों ने कुदाल, चापड़ और दबली जैसे हथियारों से झामेश्वर बेदिया और उनकी दोनों पत्नियों पर हमला किया। हमले में तीनों की मौत हो गई थी।मृतकों में शामिल सरिता देवी गर्भवती थीं, जिससे इस मामले ने और गंभीर रूप ले लिया था।

अदालत ने 11 आरोपियों को माना दोषी

मामले की सुनवाई के बाद अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें एक महिला आरोपी राजो देवी भी शामिल है।

अदालत अब 17 सितंबर को दोषियों की सजा का ऐलान करेगी।

इन 11 आरोपियों को अदालत ने माना दोषी


सहजनाथ बेदिया
राजो देवी
संजीत बेदिया
रंजीत बेदिया
हेमंत बेदिया
महेंद्र बेदिया
पंचिंत बेदिया
कामेश्वर बेदिया
बेदिया बेदिया
अनुज बेदिया
सूकरा मुंडा

तीन हत्याओं से दहल गया था इलाका

मकई की फसल को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही समय में खूनी संघर्ष में बदल गया और एक परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।अब करीब तीन साल बाद अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 17 सितंबर को सजा सुनाए जाने के बाद मामले में आगे की कानूनी स्थिति और स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button