Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: खान सर पर महिला ने लगाए जान से मारने के गंभीर आरोप,पुलिस जांच में जुटी

पटना। बिहार के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पटना पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दावा किया है कि उसे खान सर से जान का खतरा है। मामले को लेकर महिला ने पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।महिला का आरोप है कि वह पहले खान सर से ट्यूशन पढ़ती थी और वर्ष 2017 से उसे कथित रूप से परेशान किया जा रहा है।

महिला ने कहा— गुप्त बात बताने पर जान से मारने की मिल रही धमकी

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उसे धमकी दी जा रही है कि यदि उसने किसी कथित गुप्त बात को सार्वजनिक किया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।महिला का कहना है कि इसी डर के कारण उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और मामले में कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

अवैध संबंध की जानकारी होने का महिला ने किया दावा

महिला, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है, ने शिकायत में दावा किया है कि उसकी एक सहेली के साथ खान सर के कथित अवैध संबंध थे। महिला के अनुसार, उसे इस कथित संबंध की जानकारी वर्ष 2017 से थी।महिला का आरोप है कि खान सर उसकी सहेली के कमरे पर आते थे और वहां काफी समय बिताते थे। उसने दावा किया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे कथित तौर पर पुलिस मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।

2017-18 का मामला, हाल की घटनाओं के बाद बढ़ा डर

महिला के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2017 से 2018 के बीच का है। हालांकि, हाल की कुछ घटनाओं और रोशन आनंद तथा खान सर से जुड़े विवाद के बाद महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।महिला का दावा है कि उसे खान सर से जुड़े कथित निजी संबंधों की जानकारी है और इसी कारण उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। इसके बाद उसने पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया बयान, जांच जारी

पुलिस ने महिला की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका बयान भी दर्ज किया गया है।टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन के अनुसार, पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर लिया है और शिकायत में लगाए गए आरोपों तथा उनसे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।पुलिस जांच के बाद ही मामले में लगाए गए आरोपों की सत्यता और आगे की कानूनी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button