Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रक्षाबंधन और रविवार की छुट्टी के बावजूद स्कूल खुलेंगे ,जानिए क्या होगा खास

रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 28 और 30 अगस्त को अवकाश के बावजूद विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन एक घंटे खुलेंगे स्कूल

विभाग के निर्देश के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूल सुबह 9 बजे से 10 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।वहीं, 30 अगस्त को रविवार होने के बावजूद अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम

केंद्र सरकार के निर्देश के अनुरूप 28 से 30 अगस्त तक ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करना है। साथ ही, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

छुट्टी के दिन काम करने पर शिक्षकों को मिलेगा क्षतिपूरक अवकाश

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दिन स्कूलों में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को क्षतिपूरक अवकाश दिया जाएगा।इससे शिक्षकों को निर्धारित अवकाश के दिन किए गए कार्य के बदले बाद में अलग से छुट्टी मिल सकेगी।

सरकारी के साथ निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी होंगे कार्यक्रम

यह तीन दिवसीय अभियान केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा। विभाग के निर्देश के अनुसार सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में भी 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग खेल गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। विभाग का जोर बच्चों में खेल भावना विकसित करने, शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने पर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button