Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: पितकी रेलवे ओवरब्रिज का हुआ उद्घाटन; जाम से मिलेगी निजात

सरायकेला-खरसावां: वर्षों से पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान चांडिलवासियों को शनिवार को बड़ी राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद पितकी रेलवे ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए समर्पित कर दिया गया। उद्घाटन के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।

केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

पितकी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन रांची सांसद सह केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने किया। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो समेत भाजपा और झामुमो के नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रेलवे फाटक बंद होने से लगता था लंबा जाम

पितकी रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक बंद होने से टाटा-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर अक्सर लंबा जाम लग जाता था। कई बार वाहनों की कतार दूर तक पहुंच जाती थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता था।ओवरब्रिज के चालू होने के बाद अब वाहनों को रेलवे फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

यात्रियों के साथ व्यापार को भी मिलेगा फायदा

पितकी रेलवे ओवरब्रिज शुरू होने से क्षेत्र में यात्रियों के समय की बचत, यातायात व्यवस्था में सुधार और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है। इसके अलावा एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन में भी सुविधा होगी।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

ओवरब्रिज के उद्घाटन पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। लोगों ने इसे चांडिल क्षेत्र के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सौगात बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके शुरू होने से पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से अब स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button