Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल, युवक की मौत पर बस समेत कई वाहनों में आगजनी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात हिंसक हो गए। एनएच -30 स्थित पहाड़ी इलाके के समीप एक बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।

भीड़ ने बस समेत कई वाहनों में लगाई आग

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी, कई मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों में भी आग लगा दी गई।भीड़ ने सड़क पर खड़ी कई बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल और पुलिस टीम का किया विरोध

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने दमकल कर्मियों और पुलिस का विरोध करते हुए उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इसके कारण आग पर काबू पाने में काफी देर तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

एनएच -30 पर लगा लंबा जाम

हिंसा और आगजनी के कारण एनएच -30 पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

जांच में जुटी पुलिस, अतिरिक्त बल तैनात

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही आगजनी और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button