BreakingNewsSports

Sports: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर्स का स्वर्णिम प्रदर्शन, एक दिन में जीते 4 गोल्ड

खेल डेस्क : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने दिनभर में कुल 5 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें 4 गोल्ड बॉक्सिंग से आए। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि पुरुष वर्ग में भी भारत को रजत पदक मिला।

साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

भारत की स्टार मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने महिला 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। साक्षी ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और एकतरफा जीत दर्ज कर भारत को महत्वपूर्ण गोल्ड दिलाया।

प्रिया घांघस ने शानदार वापसी कर जीता स्वर्ण

महिला 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रिया घांघस ने कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को 4-1 के विभाजित फैसले से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहला राउंड गंवाने के बावजूद प्रिया ने शानदार वापसी करते हुए अगले राउंड में मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने भी दिलाया गोल्ड

भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा।प्रीति पवार ने महिला 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता। जैस्मिन लंबोरिया ने महिला 57 किग्रा वर्ग में नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जादुमणि सिंह ने जीता रजत पदक

पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारत के जादुमणि सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन का मुकाबला किया। फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक भारत की झोली में डाला।

बॉक्सिंग में भारत का शानदार अभियान

इन मुकाबलों के बाद भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की बॉक्सिंग स्पर्धा में 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की। भारतीय मुक्केबाजों के इस प्रदर्शन ने पदक तालिका में भी भारत की स्थिति और मजबूत कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button