Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रांची में 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक कारतूस सौंपेंगे

रांची में झारखंड पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिलने जा रही है। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ‘नई दिशा–एक नई पहल’ के अंतर्गत राज्य के 16 शीर्ष नक्सली पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण करेंगे।

डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष करेंगे सरेंडर

जानकारी के अनुसार, सभी नक्सली झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। इस दौरान वे अपने पास मौजूद 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक जिंदा कारतूस भी पुलिस के हवाले करेंगे।

पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लौट रहे मुख्यधारा में

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार की ‘नई दिशा–एक नई पहल’ पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कई सक्रिय नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की नीति के तहत पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को मिलेगा बल

झारखंड पुलिस का मानना है कि यह सामूहिक आत्मसमर्पण राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती देगा। साथ ही, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button