BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: सरायकेला के आशीष कुमार दास बने इंफोसिस के सीईओ डेजिग्नेट, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा- जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा

सरायकेला: देश की अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस में सीईओ डेजिग्नेट नियुक्त किए गए सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के कृष्णापुर गांव निवासी आशीष कुमार दास की उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिले, झारखंड और देश के लिए गर्व का क्षण

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर वैश्विक स्तर की आईटी कंपनी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचना आशीष कुमार दास की प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने इसे सरायकेला-खरसावां, झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

स्थानीय विद्यालयों से शिक्षा लेकर हासिल की बड़ी सफलता

उन्होंने कहा कि कुड़मा मध्य विद्यालय, राजनगर हाई स्कूल और टाटा कॉलेज, चाईबासा से शिक्षा प्राप्त करने वाले आशीष कुमार दास ने यह साबित किया है कि सीमित संसाधन सफलता की राह में कभी बाधा नहीं बनते। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आशीष कुमार दास की सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे युवाओं में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरायकेला-खरसावां जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली है।

सफल कार्यकाल की कामना

मनोज कुमार चौधरी ने भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ से आशीष कुमार दास के सफल, उज्ज्वल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इन्फोसिस नई ऊंचाइयों को छुएगी और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button