BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: राजनगर में तेज रफ्तार बाइक टाटा सूमो से टकराई, 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोनबोनी गांव मोड़ के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टाटा सूमो से टकरा गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गंभीर स्थिति में जमशेदपुर किया गया रेफर

राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पुलिस जुटी मामले की जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button