BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: नामकुम पुलिस ने 4.305 किलो अवैध अफीम के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध खेती का भी खुलासा

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.305 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसाइकिल से तैमारा की ओर से अफीम लेकर रामपुर में बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रांची-टाटा रोड स्थित राईसा नदी के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा गया

वाहन जांच के दौरान एक पैशन प्रो बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से 4.305 किलोग्राम अवैध अफीम, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और नोकिया का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया।

आरोपी ने कबूला- अपने खेत में करता था अवैध अफीम की खेती

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसिरहातु निवासी 40 वर्षीय सनिका मुंडा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह इससे पहले भी कई बार अफीम की बिक्री कर चुका है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामकुम थाना में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अवैध अफीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button