Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: पाकुड़ पुलिस ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध और नशे से बचाव की दी जानकारी

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पाकुड़ जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बढ़ते साइबर अपराध, नशे की लत और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति सचेत करना था।

डायल-112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डायल-112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति, अपराध या साइबर ठगी की घटना होने पर छात्र तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

नशा और साइबर ठगी से बचने की दी सलाह

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग नशे और साइबर अपराधियों के निशाने पर है। ऐसे में जागरूकता ही सबसे प्रभावी बचाव का माध्यम है।छात्रों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अजनबी के साथ साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन ऑफर से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध या नशा संबंधित जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी और समाज को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

नशामुक्त और जागरूक समाज बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने नशामुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके और वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button