BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: तुरामडीह विस्थापितों के धरना में पहुंचे अर्जुन मुंडा का विरोध, आंदोलनकारियों ने की नारेबाजी

जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित माइंस गेट पर तुरामडीह विस्थापित समिति द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का प्रदर्शनकारियों ने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। 

लंबित मांगों को लेकर जारी है आंदोलन

तुरामडीह विस्थापित समिति लंबे समय से अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। समिति का आरोप है कि सत्ता में किसी भी दल की सरकार रही हो, विस्थापितों के अधिकारों और न्याय की मांगों की लगातार अनदेखी की गई है।

अर्जुन मुंडा के पहुंचते ही शुरू हुई नारेबाजी

धरना स्थल पर अर्जुन मुंडा के पहुंचने के बाद आंदोलनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान भाजपा समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

प्रशासन रहा सतर्क

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर सतर्कता बरती और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रशासन की मौजूदगी के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।विस्थापित समिति ने एक बार फिर राज्य सरकार से उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button