Bihar INFACTNews

Bihar: राजनीति के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में तेज प्रताप यादव की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ के साथ आएंगे नजर

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव अब भोजपुरी मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं। वह जल्द शुरू होने वाले नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगे।

भोजपुरी बवाल में पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी होंगे शामिल

इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे हिस्सा लेंगे। इनमें पवन सिंह ,दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। जारी किए गए पोस्टर और टीजर में तेज प्रताप यादव भी प्रमुखता से नजर आ रहे हैं।

क्या है भोजपुरी बवाल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भोजपुरी बवाल’ एक अनोखा रियलिटी शो होगा। इसमें पारंपरिक रियलिटी शोज़ की तरह एलिमिनेशन या प्रतियोगिता नहीं होगी। शो में भोजपुरी सितारों की निजी जिंदगी, संघर्ष, अनुभव और मनोरंजक पहलुओं को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।दर्शकों को अपने पसंदीदा कलाकारों को करीब से जानने का मौका मिलेगा। शो में मनोरंजन, एडवेंचर और दिलचस्प बातचीत का मिश्रण देखने को मिल सकता है।

तेज प्रताप यादव को क्यों मिला मौका?

तेज प्रताप यादव अपनी बेबाक शैली, कृष्ण भक्ति और अलग अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें लगातार वायरल होती रहती हैं। माना जा रहा है कि उनकी लोकप्रियता और अलग पहचान को देखते हुए निर्माताओं ने उन्हें शो का हिस्सा बनाया है।

हाल के वर्षों में विवादों में भी रहे तेज प्रताप

पिछले वर्ष कथित निजी संबंधों को लेकर विवाद सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव और उनके परिवार के बीच मतभेद की खबरें सुर्खियों में रही थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश भी की। हालांकि चुनावी राजनीति में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली।अब मनोरंजन जगत में उनकी एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि भोजपुरी के बड़े सितारों के बीच तेज प्रताप यादव कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button