Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

पटना: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा नई तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

संदिग्ध गतिविधियों पर अलर्ट रहने का निर्देश

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध आवाजाही, नशीले पदार्थों की तस्करी, नकली नोटों के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूरी सतर्कता बरती जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीमा सुरक्षा तंत्र को मजबूत रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा पर होने वाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए तथा केंद्र सरकार के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए।

अमित शाह की बैठक के निर्देशों की समीक्षा

बैठक के दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जानकारी दी कि 26 और 27 फरवरी को अमित शाह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी।उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button