Bihar: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार, किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार में आज सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को जब सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली थी तब कार्यक्रम सीमित दायरे में आयोजित किया गया था और उस समय जेडीयू के दो डिप्टी सीएम के साथ सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी। आज से सरकार पूरी कैबिनेट के साथ काम करेगी।

एनडीए नेता मौजूद

आज सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान समेत बीजेपी और एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। 

निशांत कुमार ने भी ली शपथ

आपको बता दें कि आज नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली है। बताया जा रहा है कि निशांत के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है जिसके बाद पार्टी के नेताओं ने निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए मना लिया और आज उन्होंने सम्राट चौधरी के कैबिनेट में जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली।

बीजेपी कोटे से मंत्री

जेडीयू कोटे से मंत्री

LJP(R) कोटे से मंत्री

संजय पासवान- संजय चिराग की पार्टी LJP के कोटे से मंत्री बने हैं। वह बेगूसराय के बखरी से पहली बार विधायक बनकर आए हैं। इससे पहले वह नीतीश सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री बने थे। संजय चिराग की पासवान जाति से आते हैं और उनकी गिनती चिराग के करीबियों में होती है।

संजय सिंह (राजपूत)- संजय वैशाली के महुआ सीट से विधायक हैं और चिराग की पार्टी LJP के कोटे से मंत्री बने हैं। इन्होंने महुआ में तेजप्रताप यादव को हराया था। संजय नीतीश सरकार में भी मंत्री बनाए गए थे। ये राजपूत बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं 

HAM कोटे से मंत्री

संतोष सुमन (मांझी)- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और दलित समाज की मांझी जाति से आते हैं। HAM के कोटे से मंत्री बने हैं। वह पहले नीतीश सरकार में भी मंत्री रहे हैं और HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

RLM कोटे से मंत्री

दीपक प्रकाश (कुशवाहा)- दीपक RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं और नीतीश सरकार में भी मंत्री बने थे। दीपक कुशवाहा अभी विधायक नहीं हैं और नीतीश सरकार के दौरान भी विधायक नहीं थे। उन्हें MLC बनाकर विधानमंडल भेजा जा सकता है

Exit mobile version