खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनों और उनके साथ मौजूद एक अन्य नाबालिग युवती के साथ हुई। आरोप है कि चार युवकों ने घुमाने और घर छोड़ने का बहाना बनाकर तीनों को मारंगहादा थाना क्षेत्र के सुनसान स्थानों पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, आरोपियों के चंगुल से तीसरी नाबालिग युवती किसी तरह खुद को बचाकर भागने में सफल रही, जबकि दोनों सगी बहनें आरोपियों के हमले का शिकार हुईं।
महिला थाना में दर्ज कराई गई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित परिवार की ओर से खूंटी महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए त्वरित कार्रवाई की।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश में छापेमारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में कथित रूप से शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में गंभीर चिंता का माहौल है।
