Entertainment : बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का फर्स्ट लुक वायरल, आक्रामक अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। पोस्टर में बॉबी देओल लंबे बिखरे बाल, रफ लुक और तीखे एक्सप्रेशन के साथ बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस नए अवतार की तुलना 90 के दशक के रॉकस्टार से कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी क्या है?

निर्देशक अनुराग कश्यप की यह फिल्म डिजिटल युग में MeToo आरोपों के जटिल पहलुओं को दिखाती है। कहानी एक पूर्व टीवी सुपरस्टार ‘समर’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर ढलान पर है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड उस पर रेप का आरोप लगा देती है। इसके बाद समर कानूनी जाल में फंस जाता है, जहां सिस्टम की खामियां और भ्रष्टाचार सामने आते हैं।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

निखिल द्विवेदी के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी शेट्टी और नागेश भोसले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉबी देओल के लिए खास क्यों है यह फिल्म?

बॉबी देओल ने बताया कि ‘बंदर’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस रोल के जरिए उन्हें अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का मौका मिला और उन्होंने बिना झिझक इस किरदार को निभाया।

अनुराग कश्यप के अन्य प्रोजेक्ट्स

‘बंदर’ के अलावा अनुराग कश्यप अपनी दूसरी फिल्म ‘निशांची 2’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें कई नए कलाकार नजर आएंगे। उनकी फिल्मों की यथार्थवादी शैली को देखते हुए ‘बंदर’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Exit mobile version