Bengal INFACTBreakingNews

Breaking: शुभेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम हत्या,मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ को मारी गोलियां

मध्यग्राम : पश्चिम बंगाल में ‘पोस्ट पोल वायलेंस’ ने अब बेहद गंभीर रूप ले लिया है। भाजपा के दिग्गज नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद उत्तर परगना जिले सहित पूरे राज्य में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है।

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मध्यग्राम

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को उस समय निशाना बनाया जब वे मध्यग्राम इलाके में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने बेहद करीब से चंद्रनाथ पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं। गोलियां चंद्रनाथ के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में लगीं, जिससे अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चुनाव आयोग के ‘जीरो टॉलरेंस’ को चुनौती

यह हत्या उस समय हुई है जब चुनाव आयोग ने पहले ही बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने का निर्देश दिया है। मध्यग्राम की इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि आयोग के निर्देशों के बावजूद जमीन पर स्थिति अब भी अनियंत्रित है।

इलाके में तनाव और पुलिस की कार्रवाई

हत्या के बाद मध्यग्राम में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए इलाके की नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button