Bengal INFACTBreakingNews

Bengal: फलता विधानसभा सीट का मतदान रद्द, अब 21 मई को सभी 285 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण (29 अप्रैल) के दौरान हुई व्यापक अनियमितताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने 144-फलता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। आयोग ने इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर वोटिंग को अमान्य घोषित कर दिया है।

दोबारा मतदान का पूरा शेड्यूल

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार फलता सीट के लिए संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है।

मतदान की तिथि: 21 मई 2026 (गुरुवार)

समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

वोटों की गिनती (रिजल्ट): 24 मई 2026

क्यों रद्द करना पड़ा मतदान?

आयोग ने बीजेपी और स्थानीय मतदाताओं द्वारा दी गई शिकायतों की जांच के बाद यह फैसला लिया है। प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं जिसमे देबीपुर (बूथ संख्या 177) पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने आरोप लगाया था कि ईवीएम पर बीजेपी के बटन को सफेद टेप से ढक दिया गया था, जिससे लोग वोट नहीं दे पा रहे थे। आयोग ने माना कि 29 अप्रैल को चुनाव के दौरान गंभीर चुनावी अनियमितताएं हुईं, जिससे निष्पक्ष मतदान संभव नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

अन्य क्षेत्रों में भी हुआ पुनर्मतदान

फलता के अलावा, डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले अन्य हिस्सों में भी पुनर्मतदान की प्रक्रिया चल रही है। डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 मतदान केंद्रों पर आज (शनिवार को) दोबारा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राज्य की शेष सीटों के लिए वोटों की गिनती अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 मई 2026 को ही होगी। केवल फलता सीट का परिणाम 24 मई को आएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आगामी 21 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग फलता में केंद्रीय बलों की भारी तैनाती करने जा रहा है। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस बार मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button