BollywoodEntertainment

Entertainment: ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग डे पर ‘मुंज्या’ को पछाड़ा, ‘धुरंधर 2’ और ‘वाझा 2’ की रफ्तार भी जारी

मनोरंजन डेस्क: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के पहले ही दिन सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस दोनों पर कब्जा जमा लिया है। वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।

‘भूत बंगला’ का पहले दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है।

नेट कलेक्शन (रात 10:30 बजे तक): 12.25 करोड़ रुपये।

पेड प्रीव्यूज : 3.50 करोड़ रुपये।

कुल ओपनिंग डे कलेक्शन: 15.75 करोड़ रुपये।

इस कलेक्शन के साथ अक्षय की फिल्म ने 2024 की सफल हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ (4.64 करोड़) के ओपनिंग रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है।

‘भूत बंगला’: विरासत में मिली डरावनी हवेली की कहानी

यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है जो मंगलपुर की एक रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है।हवेली में एक अजीब सा श्राप है, जिसके कारण वहां नई दुल्हनों का गायब होना आम बात है। इसी डर की वजह से वहां शादियां तक वर्जित हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब अक्षय कुमार को यह डरावनी हवेली विरासत में मिलती है। प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी फिर से वही ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ वाला जादू बिखेरती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button