Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: सीएम सम्राट चौधरी को दी थी जान से मारने की धमकी, अब बिहार पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है और गुजरात में रहकर काम करता था।

सानंद (गुजरात) में हुई गिरफ्तारी

बिहार पुलिस की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुजरात पुलिस की मदद से आरोपी का ठिकाना खोज निकाला। आरोपी सानंद स्थित ‘थार ड्राईपोर्ट’ कंपनी में कार्यरत था। मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए बिहार पुलिस ने सानंद पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और शेखर यादव को उसके कार्यस्थल से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान शेखर ने मुख्यमंत्री को धमकी देने की बात स्वीकार कर ली है।

मुंगेर के संग्रामपुर में दर्ज हुआ था मामला

धमकी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं (351(2), 351(3), 351(4), 352, 353, 224) के तहत मामला दर्ज किया गया है।तकनीकी सेल और सर्विलांस टीम ने आरोपी के मोबाइल टावर लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर उसकी पहचान पुख्ता की थी।

आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर

गुजरात की पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को बिहार पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। अब पटना में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उससे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने मुख्यमंत्री को धमकी क्यों दी और क्या इसके पीछे किसी संगठन या साजिश का हाथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button